इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रनों की पारी में 17 छक्के लगाए थे।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 455 पारियों में 1,056 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने 435 पारियों में 525 छक्के लगाए हैं।